सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट राशन कार्ड दें - मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस

 


प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट राशन कार्ड दें- मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा


मुंबई, दि. 30 :   प्रवासी मजदूरों पर ध्यान केंद्रित किया जाए और उन्हें स्मार्ट राशन कार्ड दिये जाने चाहिए।  साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिया कि स्मार्ट कार्ड देते समय ऐसी योजना बनायी  जाए कि चाहे वे मजदूर किसी भी राज्य के हों, उन्हें महाराष्ट्र में किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर अनाज मिलेगा। 

मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने सह्याद्री अतिथिगृह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अगले 100 दिनों की योजना की समीक्षा की।

लाभार्थियों को सही मात्रा में राशन प्राप्त हो सके इसके लिए सभी उचित मूल्य की दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे लगाये जाएं और सभी राशन कार्ड धारकों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित किये जाएं।  लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न वितरित हो सके इसके लिए 'एक गांव, एक गोदाम' की स्थापना की कार्यवाही शुरू की जाए।  वाहनों की जियो टैगिंग की जाए। खाद्यान्न वितरण में प्रदेश में 'एक देश एक राशन कार्ड' नीति लागू की जा रही है। इसके तहत प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न वितरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।  जरूरतमंद लाभार्थी त्यौहार आनंद के साथ मना सकें, इस उद्देश्य से राज्य में त्यौहारों के दौरान ‘आनंदाचा शिधा’ वितरित किया जाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि इस वितरण के लिए एक कैलेंडर तैयार किया जाना चाहिए।

आगामी वर्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 25 लाख नये लाभार्थियों को शामिल करने और उनके ई-केवाईसी के माध्यम से उनका सत्यापन करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि पिछले 6 महीनों में एक बार भी राशन न लेने वाले राशन कार्डों की जांच की जानी चाहिए। राशन कार्ड में मृत व्यक्ति का नाम हटाया जाए, सौ से अधिक आयु के लाभार्थियों की फिर से जाँच की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कंप्यूटरीकृत न किये गये  14 लाख लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

इस बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री धनंजय मुंडे, सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशीष शेलार, ग्रामीण विकास और पंचायतराज मंत्री जयकुमार गोरे, कपड़ा उद्योग मंत्री संजय सावकरे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, राज्य मंत्री योगेश कदम, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खारगे, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओ. पी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजगोपाल देवरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव अश्विनी भिड़े, प्रधान सचिव  रणजीतसिंह देवल, प्रधान सचिव एकनाथ डवले, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, सचिव वीरेंद्र सिंह, सचिव रवींद्र सिंह, परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...