सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कंपकंपाती ठंड में श्री रामलला के दर पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु

 

अयोध्या, 01 जनवरी 2025.

कैलेंडर वर्ष के पहले दिन सुबह से ही हजारों श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला के दर्शन की अभिलाषा में पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा में धैर्य के साथ कदम-कदम आगे बढ़ रहे थे. न उन्हें कंपकंपाती सर्दी की परवाह थी, न ही बदन चीरती शीत लहर की.

 

सबकी बस एक ही लालसा कि किसी तरह उन्हें आराध्य के दर्शन मिल जाएं ताकि पूरा साल श्री रामलला के आशीर्वाद से सुख सुविधा से संपन्न हो. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को पहली जनवरी को उमड़ने वाले श्रद्धालुओं का अंदाजा सप्ताह भर पहले से बढ़ी श्रद्धालुओं के चहल-पहल से हो चला था. इसी निमित्त दर्शन की पंक्तियां बढ़ाई गईं, दर्शन अवधि विस्तृत की गई और अन्य व्यवस्थाएं भी तदनुरूप की गई.

 

श्री रामलला के विराजमान होने के बाद नये कैलेण्डर वर्ष के प्रथम दिन का यह पहला अवसर था. रामलला की ड्योढ़ी तक पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को बिना हबड़-तबड़, सुगमता से दर्शन मिल जाए इसकी व्यवस्था में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और प्रशासन तन्मयता से लगा था और सफल भी रहा. आज आधी रात से ही पुण्य सलिला सरयू के घाटों पर भीड़ उमड़ने लगी थी. चहुंदिश जयकारे गूंज रहे थे. श्रद्धा व आस्था के साथ सर्दी और शीतलहर की जंग जारी थी. दोनों पक्ष एक दूसरे पर भारी पड़ने के लिए होड़ लगाए थे. नगर निगम और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से जलाए गए अलाव और मोटे-मोटे ऊनी कपड़े बचाव के हथियार बने. मौसम की निरन्तर प्रतिकूलता के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था. श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरा था. हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन सभी में तिल रखने की जगह न थी. प्रमुख मन्दिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें थीं. किन्तु मर्यादा पुरुषोत्तम की नगरी में सब मर्यादा में थे, इसलिए कहीं कोई समस्या न आई.

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...