महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण -मेडिकल कॉलेज के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृतमहोत्सव के लिए विशेष तैयारियां - 1 दिसंबर को शाम 4 बजे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा उद्घाटन -2 दिसंबर को नागपुर विश्वविद्यालय के 111 वे दीक्षांत समारोह के प्रथम चरण के आयोजन सुरेश भट्ट सभागृह में विशेष उपस्थिति नागपुर. (आनन्दमनोहर जोशी) भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 2 दिवसीय आयोजन 1 और 2 दिसंबर को होने जा रहे है.इसकी व्यापक तैयारियां पूर्णता की ओर है. 1 दिसंबर को सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय के अमृत महोत्सव का उद्धघाटन मध्यभारत के साथ विदर्भ के मरीजों के लिए बहु उपयोगी चिकित्सा के केन्द्र शासकीय मेडिकल कॉलेज के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने पर एक दिसंबर को अमृत महोत्सव का प्रारम्भ भारत सरकार की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा शाम चार बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया है. इस महोत्सव में मेडिकल कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल होंगे उन्होंने बताया कि गत 75 वर्ष में 15 हज...