सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण

 


महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण 

-मेडिकल कॉलेज के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृतमहोत्सव के लिए विशेष तैयारियां

- 1 दिसंबर को शाम 4 बजे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा उद्घाटन 

-2 दिसंबर को नागपुर विश्वविद्यालय के 111 वे दीक्षांत समारोह के प्रथम चरण के आयोजन सुरेश भट्ट सभागृह में विशेष उपस्थिति 

नागपुर. (आनन्दमनोहर जोशी)

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 2 दिवसीय आयोजन 1 और 2 दिसंबर को होने जा रहे है.इसकी व्यापक तैयारियां पूर्णता की ओर है. 1 दिसंबर को सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय के अमृत महोत्सव का उद्धघाटन 

मध्यभारत के साथ विदर्भ के मरीजों के लिए बहु उपयोगी चिकित्सा के केन्द्र शासकीय मेडिकल कॉलेज के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने पर एक दिसंबर को अमृत महोत्सव का प्रारम्भ भारत सरकार की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा शाम चार बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया है.

इस महोत्सव में मेडिकल कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल होंगे उन्होंने बताया कि गत 75 वर्ष में 15 हजार विद्यार्थियों ने डॉक्टर की शिक्षा ग्रहण की. गजभिए ने बताया कि कई विद्यार्थियों ने पद्मश्री,पद्मविभूषण का पुरस्कार भी प्राप्त किया. 

साथ ही 17 से 18 आई ए एस अधिकारी भी है. वे सभी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. लगभग तीन हजार पूर्व डॉक्टर विद्यार्थी देश विदेश के अनेक भागों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बतौर विशेष अतिथि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस,अन्य अतिथियों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस,उपमुख्यमंत्री अजित पवार,महाराष्ट्र के वैधीकिया मंत्री हसन मुश्रीफ सहित गणमान्य उपस्थित रहेंगे.

डॉ.राज गजभिये ने बताया कीपोस्टल स्टाम्प कवर पेज, काफी टेबल बुक का विमोचन होगा.इस महोत्सव में 1947 की विशेष बैच के डॉ.वपूर्व छात्र बी . जे. सुभेदार (94)वर्ष का महामहिम राष्ट्रपति के हाथों शाल,श्री श्रीफल,स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया जाएगा.मेडिकल कॉलेज की जमीन दान करनेवाले कर्नल कुकड़े के नाती अधिवक्ता दिनकर कुकड़े, 1961 की बैच की पूर्व छात्रा डॉ. शकुंतला गोखले के परिवार और डॉ. प्रमोद गिरि का भी आतिथ्य सत्कार किया जाएगा.पत्र परिषद् में कार्यक्रम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उप अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र माहुरे, वैद्यकीय अधीक्षक डॉक्टर अविनाश गावंडे, डॉक्टर बी. के. मुरली.डॉ. उदय नर्लावर,डॉ.अर्चना देशपाण्डे ने दी है. अधिष्ठाता राज गजभिये ने बताया कि इस आयोजन से किसी भी तरह की असुविधा मरीज और उनके परजिनों को ना हो इसके लिए सभी तरह के उचित प्रयास किये जा रहे है.साथ ही परिसर की पार्किंग व्यवस्था भी पूर्व की तरह होगी.यातायात व्यवस्थ भी सुदृढ़ रहेगी. सभी के सहयोग के लिए उन्होंने धन्यवाद् दिया. स्वागत समिति के सभी 21 महत्वपूर्ण सदस्यों और आयोजन समिति के 39 सदस्यों द्वारा अथक प्रयास जारी है .


नागपुर विश्वविद्यालय का 111 वे दीक्षांत समारोह के प्रथम चरण का आयोजन 2: दिसम्बर को सुबह 10 बजे :----

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के 111 वे दीक्षांत समारोह नागपुर में 2 चरणों में होने जा रहे है. प्रथम चरण का आयोजन 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे कविवीर्य सुरेश भट्ट सभागृह में किया जा रहा है दूसरे चरण का आयोजन फरवरी माह में होगा.विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.सुभाष चौधरी ने बताया कि 2 दिसंबर के प्रथम चरण के आयोजन पर 1 डी एस सी और 2 पी एच डी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर गौरवान्वित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी. साथ ही इस विशेष अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ,केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ,उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस,राज्य के उच्च तकनिकी और शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल उपस्थित रहेंगे.इस अवसर पर 79 हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर उन्हें गौरवान्वित किया जाएगा.जिसमें विज्ञान संकाय के 29641,वाणिज्या और प्रबंधन फैकल्टी के 19843,मानव विज्ञान फैकल्टी के 19312 ,अन्तर्विद्याशाखा के 3951,स्वायत्त महाविद्यालय के 6400, पदविका प्रमाणपत्र के 300 विद्यार्थियों का समावेश है.साथ साथ 129 आचार्य को उनके अनुसंधान कार्य के लिए पदवी देकर गौरवान्वित किया जाएगा.इनमें विज्ञान और तकनीक संकाय के 60,वाणिज्य और प्रबंधन के 21, मानवविज्ञान के 36 अन्तर्विद्या शाखा के 13 सहित अन्य विद्यार्थियों का समावेश है.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...