सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ज्ञान बाँटने से बढ़ता है, पिछड़े,वंचितों को शिक्षा का लाभ मिले:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

 


ज्ञान बाँटने से बढ़ता है, पिछड़े,वंचितों को शिक्षा का लाभ मिले:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

-रातुम, नागपुर विद्यापीठ के 111 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का आह्वान

नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी)

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के तत्वावधान में विद्यापीठ के 111 वे वर्ष पर दीक्षांत समारोह का आयोजन रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह मे शनिवार को सुबह किया गया.कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उपस्थित थीं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यापीठ के कुलपति और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने की.. इस अवसर पर बतौर अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस,उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चन्द्रकांतदादा पाटिल,रातूम नागपुर विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. -सुभाष चौधरी,प्र.कुलगुरु डॉ.संजय दुधे उपस्थित थे. प्रस्ताविक और विद्यापीठ के इतिहास की जानकारी कुलगुरु ने दी.

सभी अतिथियों का सत्कार कुलपति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया.सभागृह में महाराष्ट्र माझा का संगीतमय प्रस्तुतीकरण किया गया . राष्ट्रपति के आगमन पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई..अपने आतिथ्य संबोधन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें नागपुर विद्यापीठ के इस दीक्षांत समारोह में आने पर हार्दिक प्रसन्नता हुई . महामहिम राष्ट्रपति के हाथों डॉ. रामभाऊ तुपकरी को विज्ञान पंडित की उपाधि प्रदान की गई.साथ साथ कु . राजश्री रामटेके को आचार्य की उपाधि से अलंकृत किया गया.

कुलपति द्वारा विज्ञानं,तकनिकी,वाणिज्य और प्रबंधन संजय के साथ साथ मानवीय,अंतर्विद्याशाखा के अंतर्गत आचार्य उपाधि हेतु पात्र शोधार्थियों को समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें उपाधि से अलंकृत किया गया.

साथ ही 2022-23 में उत्तीर्ण स्नातक,स्नात्कोत्तर को उपाधि प्रदान करने की अनुमति भी दी. अपने आतिथ्य संबोधन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय में ज्ञान की प्राप्ति करके उपाधि लेने के बाद विद्यार्थी राजनीती,वैज्ञानिक,व्यापारिक,अनुसंधान क्षेत्र में विश्वभर में नागपुर विद्यापीठ का नाम रोशन कर रहे है.उन्होंने नागपुर से शिक्षा प्राप्त करनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंहाराव,मुख्यन्यायाधीश और अनेक जानेमाने विद्यार्थियों के जीवनकाल पर भी प्रकाश डाला.. द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि ज्ञान बाँटने से बढ़ता है.जरूरतमंद,वंचितों को शिक्षित करना होगा.विद्यार्थियों को केवल स्नातक बनकर उपाधि लेने के बाद नहीं रुकना है.विद्यार्थियों को शिक्षा लेकर जिज्ञासु बनना होगा सदैव कुछ ना कुछ सीखते रहना होगा.तकनीक का सदुपयोग करना होगा.हो रहे दुरूपयोग को रोकना होगा.शिक्षा की आधुनिक शैली को अपनाकारवउसमेँ निखार लाना होगा.भारत को विश्वस्तर पर आगे बढ़ाना ही मुख्य ध्येय है..इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि विद्यार्थियों को चुनौती का सामना करते हुए सीखना होगा. शिक्षकों का सम्मान करना होगा. गुरु, माता, पिता की आज्ञा का पालन करना होगा अच्छे आचरण का प्रयोग कर आदर्श विद्यार्थी बनें.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विद्यापीठ के 111 वेन दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभी में खुशी की भावना है.उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पधारने पर उनका धन्यवाद् किया.गडकरी ने स्वयंकी नागपुर से ली गयी शिक्षा के साथ साथ पूर्व स्नातकों के जीवन पर प्रकाश डाला.सामान्य ज्ञान के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला.उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि विश्व की पाँचवीं अर्थव्यवस्था में भारत का साथ देने पर शिक्षाविदों का महत्वपूर्ण योगदान है.उन्होंने राष्ट्रपति के पधारने पर उनका धन्यवाद् किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.






इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...