सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकारी मेडिकल कॉलेज गरीबों के लिए वरदान और डॉक्टर भगवान् -राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

 


सरकारी मेडिकल कॉलेज गरीबों के लिए वरदान और डॉक्टर भगवान् -राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

-4 कर्तव्यनिष्ठ सेवानायकों का सत्कार 

नागपुर. आनंदमनोहर जोशी : नागपुर मेडिकल कॉलेज और महाविद्यालय के 75 वें वर्ष पर अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ.इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के वैधीकिय वैद्यकीय शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ,मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के अधिष्टाता राज गजभिये मंच पर उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्वार्ध में दीप प्रज्वलन किया गया.इस मौके पर बैंड बाजे की धुन से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई.सामूहिक राष्ट्रगान किया गया. मंच पर विराजमान अतिथियों का सत्कार किया गया.प्रमुख देशभक्ति गीतों में जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा....मां तुझे सलाम..., कदम कदम बढ़ाए जा...की संगीतमय प्रस्तुति बैंड बाजा द्वारा कलाकारों ने की।महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल रमेश बैस का भी आतिथ्य सत्कार किया गया.डॉ. प्रमोद गिरी,डॉक्टर बी जे सुभेदार,स्व.शकुंतला गोखले की रिश्तेदार, 1961 में बच की रवि लिमये का सत्कार किया गया। डाक विभाग की तरफ से डाक टिकट का विमोचन हुआ. कॉफी  टेबल का विमोचन हुआ.आतिथ्य संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल को गरीबों के लिए वरदान और डॉक्टर को भगवान् बताया.उन्होंने कहा कि नागपुर वैद्यकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पुरे विश्व में अच्छी छाप छोड़ी है.साथ ही यह भी कहा की यहाँ के स्नात्कोत्तर डॉक्टर ने भी नागपुर का नाम रोशन किया.उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीसजी द्वारा दिए गए योगदान की सराहना भी की.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि नागपुर का यह अस्प्ताल महाराष्ट्र के साथ साथ छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,तेलंगाना के लिए भी सुलभ स्वस्थ्य व्यवस्था का केंद्र है.महामहिम राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अवयव दान की गलत धारणा को जनमानस से निकलकर प्राणियों ,मानव के उठान के लिए कार्य करना होगा.कोविड में महाविद्यालय के नर्स, हॉस्पिटल के डॉक्टर,कर्मचारियों,सफाई कर्मियों द्वारा किये गए कार्य की भी उन्होंने प्रशंसा की.डॉक्टर की संख्या में हो रही कमी के चलते मरीजों को सुविधा में कमी नहीं आये इसका भी डॉक्टर ख्याल रखें यह आह्वान मंच से किया.उन्होंने आगे कहा कि नागपुर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के अनेक विद्यार्थियों ने नागपुर ही नहीं राज्य के साथ देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है.गरीबों,वंचितों,समाज के निचले घटक के साथ सभी वर्ग को लाभ मिले इसका जिक्र कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राज्य के वैद्यकीय शिक्षा मंत्री, मेडिकल कॉलेज और महाविद्यालय के अधिष्ठाता राज गजभिये द्वारा दिए गए उध्बोधन पर उन्हें धन्यवाद् दिया.इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर को संतरानगरी, टाइगर केपिटल, जीरोमाइल के बाद मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के नाम से जाना जाएगा.नितिन गडकरी ने कहा की यहाँ के हॉस्पिटल और डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की ठीक करके जीवनदान दिया.राज्य के वैद्यकीय शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि हॉस्पिटल में अनेक सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है .इसके लिए महाराष्ट्र के प्रमुख अस्पताल में इलाज के लिए 4 हजार करोड़ की निधि उपलब्ध कराई जा रही है.हॉस्पिटल मे आई सी यू, डायलिसिस,ऑपरेशन थिएटर, न्यूरोसर्जरी  आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है.इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि उनका जन्म नागपुर शहर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुआ. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 550 करोड़ की निधि उपलब्ध कराई गई है  .कार्यक्रम में आये सभी महानुभाव का अधिष्टाता राज गजभिये ने धन्यवाद् किया.कार्यक्रम का सञ्चालन श्वेता शेलगांवकर ने किया.







इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...