सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सावनेर उपक्षेत्र में संपन्न हुआ बीएमएस का कार्यकर्ता सम्मेलन

गुरुवार दिनांक 03/08/2023 को शाम 6 बजे सावनेर उपक्षेत्र के श्रमिक हॉल में बीएमएस का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ I इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर घुरडे महामंत्री अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ एवं JBCCI सदस्य, नारायणराव सराटकर उपाध्यक्ष एवं सदस्य स्टैंडिंग कमिटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइन, आशीष मूर्ति कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ एवं संचालन समिति सदस्य, श्री कमलाकर पोटे कल्याण मंडल सदस्य एवं वेकोली समन्वयक, श्रीमान दिलीप सातपुते अखिल भारतीय ठेका प्रभारी, श्री जयंत आसोलेजी JBCCI सदस्य (वैकल्पिक), कंपनी TSC मेंबर कन्हैया सिंह, सुनील मिश्रा महामंत्री भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ नागपुर- उमरेड उपस्थित थे I


इस सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता-XI में अहम भूमिका एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर अन्य संगठन सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया I इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सावनेर, पाटनसावंगी, सिल्लेवाडा, गोंडेगांव, कामठी के असंख्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए I सुधीर घुरडेने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता (NCWA-XI) में अन्य संगठनों द्वारा हर बैठक में जो बाधाएं उत्पन्न की जा रही थी एवं इसके विपरीत भारतीय मजदूर संघ द्वारा वेतन समझौता जल्द से जल्द लागू होने के लिए लगातार किए गए प्रयासों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी I उन्होंने बताया कैसे भारतीय मजदूर संघ लगातार कोयला मंत्री से वेतन समझौता शीघ्र करने के लिए प्रयास कर रहा था इसकी जानकारी कामगारों को दी I भारतीय मजदूर संघ के सक्रिय कार्यकर्ता श्री प्रशांत घारोटे जी ने उपस्थित कामगारों को संगठन द्वारा जमीन का उचित मुआवजा दिलाने के लिए किए गए आंदोलन के बारे में बताया इसी प्रकार उन्होंने बताया की आश्रितों को उनके पेरेंट् क्षेत्र में स्थानांतरण करने हेतु संगठन लगातार प्रयास कर रहा है एवं उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी इसके प्रति उन सभी को आश्वस्त किया I

श्रीमान कमलाकर पोटेजी बताया की भू-आश्रितों के रोजगार प्रकरण में मेडिकल जांच के समय चंद्रपुर एवं बल्लारपुर क्षेत्र में उन्हें जानबूझकर फेल किया गया और उसके बाद भारतीय मजदूर संघ ने इस मामले को मुख्यालय स्तर तक उठाकर मेडिकल में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाई I श्रीमान आशीष मूर्तिजी ने कार्यकर्ताओं के जोश एवं ऊर्जा को देखकर निश्चित ही आने वाले सदस्यता अभियान में भारतीय मजदूर संघ से अधिक से अधिक कामगारों को जोड़ने के लिए आह्वान किया I इस कार्यकर्ता सम्मेलन की विशेष बात यह थी कि भारतीय मजदूर संघ में प्रवेश करने के लिए एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया I दिनभर लगातार बारिश होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की संख्या देखते ही बन रही थी I इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सावनेर क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अध्यक्ष, सचिव ने अथक प्रयास किए I इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान सुरेश पाटिलजी अध्यक्ष भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ नागपुर- उमरेड एवं कार्यक्रम का संचालन श्री अक्षर कारेमोरे ने किया I





इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...