सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बडनेरा से विधानसभा चुनाव लडेंगे नितिन कदम


 पत्रवार्ता में विधायक राणा पर लगाया बडनेरा की बदहाली का आरोप

२९ को कलेक्ट्रेट पर किसान आक्रोश मोर्चा ले जाने की भी घोषणा

अमरावती - विगत १५ वर्षों से बडनेरा निर्वाधन क्षेत्र के विधायक रहने वाले रवि राणा ने इन १५ वर्षों के दौरान क्षेत्र के विकास एवं लोगों की मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है. जिसकी वजह से बडनेरा विधानसभा क्षेत्र बदहाली का शिकार होकर विविध समस्याओं से जूझ रहा है. ऐसे में लोगों के आग्रह पर अब मैंने बडनेरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडने का फैसला किया है. इस आशय की घोषणा उद्योजक नितिन कदम द्वारा आज यहां बुलाई गई पत्रवार्ता में की गई.

बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत भातकुली व अंजनगांव बारी क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से वन्यजीवों का उत्पात काफी अधिक बढ गया है. जिनका बंदोबस्त करने तथा इन वन्यजीवों को मेलघाट के जंगलों में ले जाकर छोड़ने की मांग को लेकर आगामी २९ अगस्त को जिलाधीश कार्यालय पर भव्य मोर्चा ले जाए जाने की जानकारी देने हेतु बुलाई गई पत्रवार्ता के दौरान बातों ही बातों में उद्योजक नितिन कदम ने बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से अगला विधानसभा चुनाव लडने की घोषणा भी कर डाली. साथ ही कहा कि, उनका राजनीति से यूं तो कोई वास्ता नहीं है. लेकिन उनके द्वारा संकल्प बहुउद्देशिय संस्था के जरिए किए जाने वाले सामाजिक काम से प्रभावित होकर बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के कई लोगों ने उनके समक्ष यह मांग रखी कि, वे बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करें. जिसके चलते उन्होंने बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र का आगामी विधानसभा चुनाव लडने का निर्णय लिया है. साथ ही नितिन कदम ने यह भी कहा कि, फिलहाल उन्होंने निर्दलिय प्रत्याशी के तौर पर ही चुनाव लडने का निर्णय लिया है और यदि ऐन समय पर उन्हें किसी समविचारिक दल द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बारे में सोचा जाता है, तो वे निश्चित ही इस बारे में विचार करेंगे.


इस पत्रवार्ता में नितिन कदम ने बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा को लेकर साफ तौर पर आरोप लगाया कि, विधायक राणा विगत १५ वर्षों से लगातार बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है. साथ ही विगत ५ वर्षों से विधायक राणा की पत्नी नवनीत राणा जिले की सांसद है. लेकिन इसके बावजूद भी बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के सभी इलाके विकास के मामले में काफी हद तक पिछडे हुए है और निर्वाचन क्षेत्र में शामिल गांव और देहातों में मूलभूत सुविधाओं का सर्वथा अभाव है. ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों की बदहाली के लिए पूरी तरह से विधायक रवि राणा को जिम्मेदार कहा जा सकता है. इस समय नितिन कदम ने यह भी कहा कि, वे विगत लंबे समय से अपनी संकल्प बहुउद्देशिय संस्था के जरिए समाजसेवा का काम कर रहे है और इस संस्था के जरिए जरुरतमंदों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जाती है. जिसके लिए विगत कुछ समय से उन्होंने अतिवृष्टि प्रभावितों को सहायता देने के लिए बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों का दौरा किया, तो इस निर्वाचन क्षेत्र की वास्तुस्थिति उन्हें समझमें आयी. साथ ही इस दौरान कई लोगों ने उनके समक्ष यह निवेदन किया कि, क्षेत्र की भलाई के लिए वे खुद बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने हेतु आगे आए, तो क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखकर उन्होंने भी अगला चुनाव लडने का मन बना लिया.

इसके अलावा इस पत्रवार्ता में नितिन कदम ने यह भी बताया कि, बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए आगामी २९ अगस्त को सायंस्कोर मैदान से भव्य किसान मोर्चा निकाला जाएगा. जो इर्विन चौक होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचेगा. जहां पर किसानों की मांगों को लेकर जिलाधीश के जरिए राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस ज्ञापन के जरिए सबसे प्रमुख मांग यह उठाई जाएगी कि, भातकुली व अंजनगांव बारी सर्कल में खेती- किसानी का नुकसान करने वाले वन्यजीवों का बंदोबस्त किया जाए. इसके तहत इन वन्यजीवों को पकड़कर उन्हें मेलघाट के संरक्षित जंगलों में ले जाकर छोड़ा जाए.

इस पत्रवार्ता में सरपंच बाबूलाल पाटिल, ग्रापं सदस्य खलिल खां अब्दूल खां, प्रकाश गोरठे, किशोर भोंगडे, परवेश कदम, मनीष मानकर, ज्ञानेश्वर धोंबाडे आदि भी उपस्थित थे.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

दारुच्या नशेत एसटी चालविणाऱ्या चालकास पोलिसांनी घेतले ताब्यात.वेळ सावधतेने प्रवाशांचे वाचले जीव.

 दारुच्या नशेत एसटी चालविणाऱ्या चालकास पोलिसांनी घेतले ताब्यात.वेळ सावधतेने प्रवाशांचे वाचले जीव. यवतमाळ – मदयधुंद अवस्थेत एस.टी. बस चालविने पडले महाग. २२ प्रवाशांना घेऊन जाणाऱ्या चालकाची जेलम ध्ये रवानगी करण्यात आली.सविस्तर वृत्त असे की दि.२२/०८/२०२३ रोजी सकाळी यवतमाळ ते छत्रपती संभाजी नगर ला जाणारी यवतमाळ आगाराची एस.टी.बस MH ४०CM ५१२१ हि दारव्हा बस स्थानकावरून २२ प्रवाशांसह रवाना झाली या बस मध्ये बालक म्हणुन नारायन मारोती एकुंडवार तर वाहक म्हणुन प्रशांत पांडुरंग भगत असे नेमणुकीस होते. बस दारव्हा येथुन निघुन कारंजा रोडवर ५ किमी अंतरावरील चिखली फाटा येथे पोहचली असता बस वेडी वाकडी धाऊ लागली प्रवाशांनी आरडा ओरड करताच चालकाने बस थांबविली व स्टेअरींग वर त्याने मान टाकली प्रवाशांनी चालकास विचारपुस केली असता तो पुर्णपणे दारूच्या नसेत असल्याचे व त्यास बोलता बघता देखील येत नसल्याचे दिसुन आले. या बाबत वाहक भगत यांनी दारव्हा आगाराला माहीती देताच आगाराच्या अधिका-यानी घटनास्थळी जावुन चालकास ताब्यात घेवुन पोलीस स्टेशन ला हजर केले. पोलीस स्टेशन ला देखील चालक नारायन ऐकुंडवार यास निट उभे राहता ये...

PETROCHEMICAL COMPLEX VIABLE IN NAGPUR SAYS EIL REPORT

  PETROCHEMICAL COMPLEX VIABLE IN NAGPUR SAYS EIL REPORT The much-awaited techno-economic feasibility study Report prepared by Engineers India Ltd. (EIL), was handed over to Dr. Vipin Sharma, IAS, CEO - MIDC in Mumbai recently. The handing over was done by Vinayak Marathe, refinery and petrochimal expert in the presence of Varun Phuljhale (EIL), Anil Kumar (EIL), Dr. Vijay Rathod, IAS,Jt. CEO (V), and Upendra Tamore Dep. CEO – MIDC. A presentation was also made by EIL on the subject. Although this is an Interim Report, according to the Report, the petrochemical complex is viable in Nagpur with 8 options of various feedstock comprising naptha and ethane gases. The next step would be handing over the Report to Devendra Fadnavis, DCM and Minister Industries, Uday Samant, (GoM) who would seek investors for the project from among Public Sector Undertakings. Meanwhile, it is understood that Gas Authority of India Ltd. (GAIL) is keen on investing in Maharashtra in a petrochemical complex....