सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवयुक्त जिल्हाध्यक्ष का स्वागत समारंभ एवं संघठन समीक्षा बैठक संपन्न

 


मंगलवार 29 ऑगस्ट 23 को बसपा झोन कार्यालय नागपुर में बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हा प्रभारी राहुलजी सोनटक्के इनकी अध्यक्षता में नवयुक्त जिल्हा अध्यक्ष ओपुल तामगाडगे का स्वागत समारंभ एवं सम्पूर्ण जिल्हा, विधानसभा, शहर कार्यकारिणी की संघठन समीक्षा बैठक कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुई ।

जैसा की सर्विदित हैं की बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक व महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी खासदार रामजी गौतम, महाराष्ट्र के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी भीम राजभर सर एवं मनीष आनंद, साथ ही महाराष्ट्र प्रदेश के कुशल युवा नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष मा.एड.संदीप ताजने के आदेशों से एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी एवं विदर्भ झोन इंचार्ज एड.सुनील डोंगरे व प्रदेश महासचिव व नागपुर जिल्हा इंचार्ज नागोरावजी जयकर इनके मार्गदर्शन में बहुजन समाज पार्टी के नागपुर जिल्हा अध्यक्ष पद पे युवा तडफदार आंदोलनकारी नेता ओपुल तामगाडगे की नवनियुक्ति की गई है. इस सन्दर्भ में आज प्रथमतः बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिल्हे की ओर से मा.ओपुल तामगाडगे के स्वागत समारंभ व संघठन समीक्षा बैठक का आयोजन कांशीरामजी मार्ग, नारी रोड नागपुर स्थित बहुजन भवन में किया गया था ।

सर्वप्रथम नागपुर जिल्हा कमिटी, सभी विधानसभा कमिटी एवं शहर कमिटी की ओर से पुष्पगुच्छ देकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ओपुल तामगाडगे का स्वागत कर उन्हें मंगलकामनाये दी गई । कार्यक्रम के अध्यक्ष जिल्हा प्रभारी राहुल सोनटक्के सर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में मार्गदर्शित करते हुवे बताया की कोई भी पद बड़ा या छोटा नहीं होता, पद आते जाते रहते हैं इसलिए हमें अपने व्यक्तिगत मत भुलाकर, व्यक्ति विशेष ना बनकर हर परिस्थिति में संघठन के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए. उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओ के भ्रम दूर करने के लिए बताया की नागपुर जिल्हे में आनेवाली सभी विधानसभा, शहर, सेक्टर व बूथ सब नागपुर जिल्हा कार्यकारिणी के अंतर्गत ही आते है. इसलिए नागपुर जिल्हा, विधानसभा, शहर, सेक्टर, वार्ड व बूथ सब एक सूत्र में बंधे हुवे हैं. सब एक दूसरे से बंधे हुवे है इसलिए कोई किसी से अलग नहीं हैं. अतः एवं सबने अपने अधिकार क्षेत्र के संघठन को मजबूत करते हुवे और हर वक्त संघठन की ताकत बढ़ाते हुवे नवयुक्त जिल्हाध्यक्ष ओपुल तामगाडगे के नेतृत्व में काम कर एकजुटता से नागपुर जिल्हे में होनेवाले प्रत्येक इलेक्शन में बसपा का बढ़िया रिजल्ट लाकर दिखाना हैं. उन्होंने केंद्र ओर प्रदेश पदाधिकारियों का आदेश बताते हुवे बताया की अब इसके बाद नागपुर जिल्हे की प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक चार झोन में संघठन समीक्षा एवं संघठन बांधनी के लिए प्रदेश पदाधिकारियों के जल्द ही दौरे लगने वाले हैं । इसके पूर्व ही नवयुक्त जिल्हाध्यक्ष ओपुल तामगाडगे एवं सम्पूर्ण जिल्हा कमिटी का दौरा जिल्हे की सभी विधानसभा में होंगे इसलिए हमें जल्द से जल्द संघठन बांधनी के काम में लगकर सभी उपयुक्त व्यक्तियों को काम में लगने की बात राहुल सोनटक्के ने रखी । जिनके स्वागत समारंभ के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था ऐसे नवयुक्त नागपुर जिल्हाध्यक्ष ओपुल तामगाडगे ने भी अपने उत्कृष्ट विचार रखते हुवे अपने आरंभिक आंदोलनकारी जीवन में प्रकाश डालकर उपस्थितों को अपना परिचय देने की सफल कोशिश की । उन्होंने बताया की कुछ सरफिरे लोग मुझे कम आंक रहे है की ये व्यक्ति ज्यादा नहीं चलेगा तो ऐसे सरफिरे लोगो को चेतावनी देते हुवे उन्होंने कहा की वो लंबी रेस के घोड़े हैं वो पद पे आगे रहे या ना रहे, वो मिशन का काम आगे बढ़ाते ही रहेंगे ।

तामगाडगे ने कार्यकर्ताओ को याद दिलाया की जिस प्रकार भीम राजभर, मनीष आनंद सर, प्रदेशाध्यक्ष एड.संदीप ताजने, एड.सुनील डोंगरे एवं नागोराव जयकर एवं अन्य भी जिम्मेदार व्यक्ति अपने घर बार से दूर रहते हुवे, पुरे प्रदेश के विधानसभा निहाय दौरे कर बीएसपी मिशन को सफल बनाने वास्ते संघठन मजबूत करने, संघठन और भी बढ़ाने और बहन कुमारी मायावतीजी को इस भारत वर्ष का पीएम बनाने के लिए दिन रात कठिन परिश्रम कर रहे है । उसी प्रकार उपरोक्त पदाधिकारियों के हाथ मजबूत करने के लिए प.पू. बाबासाहब की इस पावन धम्मभूमि नागपुर जिल्हे की दोनों लोकसभाओ, सभी 12 विधासभाओ एवं नागपुर मनपा के साथ साथ, जिल्हा परिषद, पंचायत समिति से लेकर नगरपरिषद एवं ग्राम पंचायत तक रिजल्ट लाने ओर हर ओर बसपा का विजयी नीला झंडा फड़काने के लिए संघठन मजबूत करने वास्ते हमें अभी से कमर कसनी है। उन्होंने सभी का आभार मानते हुवे विधानसभा, शहर, सेक्टर, वार्ड निहाय छोटी मोटी बैठके ओर बाईक रैलियों के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान कर हर ओर बसपामय वातावरण बनाने का इशारा दिया । ओपुल तामगाडगे के संभासन में कार्यकर्ताओ में नयी आशा ऊर्जा उमंग भरने का काम किया ।

कार्यक्रम में जिल्हा प्रभारी प्रा.सुनील कोचे, जिल्हा उपाध्यक्ष अमित सींग भाई, शहर अध्यक्ष शादाब खान भाई, शहर प्रभारी सुमंत गणवीर भाई, शहर उपाध्यक्ष उमेश मेश्राम, माजी जिल्हा प्रभारी व ओबीसी समाज के नेता गुणवंत गिरडकर, माजी जिल्हाध्यक्ष राजकुमार बोरकर, तपेश पाटिल व बीवीएफ संयोजक संदीपबाबू इंगले आदि ने अपना वक्तव्य रखकर तामगाडगे को मंगलकामनाये दी । इस समय शहर महासचिव विशाल बनसोड व शहर सचिव धनराज हाडके प्रमुख रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम में बसपा नेता बुद्धमजी राऊत, युवा नेता मुकेश मेश्राम, उमरेड विधानसभा अध्यक्ष पुनेश्वर मोटघरे, मध्य नागपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, माजी जिल्हा प्रभारी योगेश लांजेवार, माजी शहराध्यक्ष राजेश चांदेकर, माजी मनपा पक्ष नेता गौतम पाटिल, उत्तर नागपुर प्रभारी अनिल शाहू, महासचिव विवेक सांगोडे, राजरत्न कांबले, गौतम सरदार व परेश जामगड़े, माजी जिल्हा सचिव नितिन वंजारी, माजी कामठी विधासभा अध्यक्ष विक्रांत मेश्राम, ओबीसी नेता प्रा.किरणकुमार पाली, अजय गायकवाड़, सौ.विमलताई इंगले, बाल्या मेश्राम, अतुल जनंदर, राजेश गवई सुधाकर मनोहर, अजय खोब्रागडे, परमान्द बनसोड, मा.हेमंत बोरकर व चंद्रकांत वाघमारे आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता हितचिंतक बड़ी संख्यामें उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन नागपुर जिल्हा सचिव अभिलेश वाहाने व आभार प्रदर्शन उत्तर नागपुर अध्यक्ष जगदीश गजभियेने किया.




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...