पिछले वर्ष की तरह 28 वर्षों बाद दीपावली के तृतीय दिवस पर गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को
-दोपहर तक अमावस्या रहने से 14नवंबर को मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव
नागपुर.आनन्दमनोहर जोशी ,देशभर में दीपावली पर्व बहुत उत्साह के साथ मनाया गया.जहाँ पिछले वर्ष 2022 में ग्रहण के कारण दीपावली के तृतीय दिवस पर गोवर्धन पूजा 27 साल बाद मनाया गया.उसी तरह वर्ष 2023 में 12/11/23 को अद्भुत तिथि के दिन अमावस्या रही. 13/11/23 को दोपहर तक अमावस्या होने से 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा देश के अनेक हिस्सों में मनाई जाएगी. सोमवार को भी दोपहर तक दीपावली की तिथि रहने से दीप पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सोमवार को सुबह जगह जगह मंदिरों में दीपावली मिलन का आयोजन हुआ.श्री वेंकटेश मंदिर, द्वारकाधीश देवस्थान,नर्सिंग मंदिर में सुबह मंगला आरती में बड़ी संख्या में भक्तगणों की उपस्थिति रही. 13 नवंबर को राधाकृष्ण मंदिर पूर्व वर्धमान नगर में शाम 6 बजे अन्नकूट महोत्सव होगा.बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ,हिवारिनगर में भी समाज का दीपावली मिलन आयोजन आज 13/11/23 शाम 6.30 बजे संपन्न होगा.