सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय से अंतराष्ट्रीय स्तर तक नागपुर खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का महात्व बढ़ा-नितिन गडकरी

 

स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय से अंतराष्ट्रीय स्तर तक नागपुर खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का महात्व बढ़ा-नितिन गडकरी

-आठवें संस्करण के दो सत्रों में 900 कलाकार देंगे विलोभनीय प्रस्तुति

नागपुर. आनन्दमनोहर जोशी

नागपुर के सुप्रसिद्ध खासदार सांस्कृतिक महोत्सव- 2023 ,24 नवंबर से 5 दिसंबर तक हनुमान नगर के क्रीड़ा चौक स्थित ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया है.इसके लिए एक पत्र परिषद् का आयोजन वर्धा रोड स्थित महामेट्रो के सभागृह में बुधवार दोपहर को आयोजित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अनिल सोले ने की.मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,विधायक मोहन मते विधायक कृष्णा खोपड़े,दत्ता मेघे,जयप्रकाश गुप्ता,डॉ.विकास महात्मे,रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने,नागपुर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजय भेंडे,राजे मुधोजी भोंसले,सत्यनारायण नुवाल,संदीप गवई ,भोलानाथ सहारे,विलास डांगरे,अधि.सुलेखा कुंभारे सहित गणमान्य उपस्थित थे.प्रारम्भ में रिमोट से खासदार महोत्सव का प्रारंभ किया गया.कार्यक्रम के उत्तरार्ध में राजेश बागड़ी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,भाजपा नेता दत्ता मेघे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. अन्य नेताओं का भी स्वागत किया गया.अपने सम्बोधन में अध्यक्षीय भाषण में प्राध्यापक  और भाजपा नेता अनिल सोले ने सभी के सर्वांगीण विकास की बात कही.उन्होंने कहा कि 5 हजार स्क्वायर फुट के मंच पर दस हजार से ज्यादा कलाकार इस महोत्सव में दस दिवसीय आयोजन के दौरान हिस्सा लेंगे.इस महोत्सव में चार से पांच लाख नागरिक इसका लाभ दस दिवसीय उत्सव में लेंगे.उन्होंने बताया कि पिछले सात साल में करीब 110 कार्यक्रम हो चुके है.संगीतमय,जागरण के कार्यक्रम के साथ साथ 28 ढोल,ताशा पथक ने भाग लिया.इस वर्ष नागपुर में दुर्गामहोत्सव,मेहंदीसपर्धा के दौरान 29500 महिलाओं ने मेहंदी रचाई.मनोरंजन के अलावा समाज  प्रबोधन के आयोजन भी हो रहे है अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों के सहयोग की प्रशंसा की. उन्होंने समस्त कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित पत्रकारों को पत्रपरिषद में दी.नितिन गडकरी ने कहा कि इस सांस्कृतिक महोत्सव में स्थानीय,राज्य,राष्ट्रीय के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का योगदान रहेगा.जिसमें तरह तरह के देशभक्ति,धर्मार्थ,कला,संस्कृति,संगीत,नृत्य आदि के आयोजन होंगे.आयोजन के लिए ऑनलाइन पास की सुविधा उपलब्ध होगी.इसके लिए मोबाइल नंबर 9158880522 पर मिस्ड कॉल कर पास बुकिंग कर सकते है. बारह दिवसीय आयोजन का प्रारम्भ 24 नवम्बर को शाम  6.30 बजे बीपीएस स्वामीनारायण मंदिर के प्रेरक प्रवक्ता समाज सुधारकर डॉ पूज्य ज्ञानवत्सल स्वामी के करकमलों द्वारा किया जायेगा. इस प्रकार के आयोजन में अनेक जानेमाने अभिनेताओं,अभिनेत्रियों ने अब तक हिस्सा लिया है इस बार भी अनेक कलाकार,अभिनेताओं,अभिनेत्री हिसा लेंगे. उन्होंने नागपुर में दिव्यांग, नेत्ररोगियों के लिए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी.सिकलसेल,थेलेसेमिया और अन्य रोगों की पैथोलॉजी जांच उचित मूल्य में किये जाने की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी.कार्यक्रम का संचालन बाल कुलकर्णी,आभार प्रदर्शन जयप्रकाश गुप्ता ने किया.इस कार्यक्रम में हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल के डायरेक्टर कमल अग्रवाल, उद्योगपति पुरूषोत्तम मालू,गिरधारी मंत्री,नागपुर नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रमेश मंत्री जयसिंहराव भोंसले सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...