सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनी एग्रोविज़न 24 से नागपुर में

 


मध्य भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनी एग्रोविज़न 24 से नागपुर में

-पीडीकेवी ग्राउंड दाभा में 24 नवम्बर से 27 नवम्बर तक रोजाना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक विविध आयोजन

नागपुर.आनन्दमनोहर जोशी

एग्रोविज़न का भव्य उद्धघाटन 24 नवंबर को सुबह 10.30 बजे पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ मैदान दाभा में होने जा रहा है. बुधवार 22 नवम्बर को शाम को पत्र परिषद् का आयोजन सलाहकार समिति के पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष सी.डी. माई,आयोजन के सचिव रवि बोराटकर, रमेश मानकर, डॉ.एल.बी. कलंत्री ,सुधीर दिवे ,आनन्दराव राउत, देवेंद्र पारेख, डॉ सुनील सहातपुरे,शिरीष भगत आदि मंच पर उपस्थित थे.एग्रोविजन सलाहकार समिति के अध्यक्ष सी.डी मायी ने बताया कि प्रथम दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 24 नवम्बर की सुबह 10.30 बजे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के करकमलों द्वारा होगा.इस अवसर पर बतौर अतिथि केन्द्रीय दुग्ध व्यापार, मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,महाराष्ट्र के महसूल, पशु संवर्धन और दुग्ध विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल , कृषि मंत्री धनञ्जय मुंडे,राष्ट्रीय दुग्ध विकास मंडल के अध्यक्ष डॉ. मीनेष शाह उपस्थित रहेंगे.साथ ही चार दिवसीय आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,महाराष्ट्र या मंत्री सुधीर मुनगंटीवार,उदय सामंत,चन्द्रशेखर बावनकुले,कृषि मूल्य आयोग महाराष्ट्र के अध्यक्ष पाशा पटेल, उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ,अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री तागे ताकी , आसाम के कृषि मंत्री अतुल बोरा भी उपस्थित रहेंगे.अध्यक्ष मायी ने बताया कि एग्रोविज़न एग्रोविज़न कार्यशाला,राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं परिसंवाद का आयोजन नागपुर शहर के दाभा स्थित पंजाबराव कृषि विद्यापीठ के भव्य मैदान में 24 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किया जा रहा है.कुछ ही समय में एग्रोविज़न यह भारत की विशाल कृषि प्रदर्शनी बन गई है.

विदर्भ के किसानों को तकनीक शिक्षा के माध्यम से केंद्रीय मंत्री और नागपुर शहर के सुप्रसिद्ध सांसद नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में 14 वर्षों पूर्व एग्रोविज़न का प्रारम्भ हुआ.

इस वर्ष एग्रोविज़न सलाहकार समिति द्वारा सुझाए गए 31 से अधिक विषयों पर कार्यशालाओं के आयोजन किये जायेंगे.किसानों की सफलता की गाथाओं से अन्य किसानों को प्रेरणा भी मिलेगी.

इस वर्ष हल्दी,अदरक की बुवाई और प्रक्रिया,मौसम्बी ,केला का निर्यातक्षम उत्पादन, गन्ना लगाने की तकनीक, मौसम्बी और संतरा उत्पादन,डेरी उद्योग, भेड़ बकरी पालन,मत्स्य पालन,मुर्गी पालन,सब्जियों के उत्कृष्ट उत्पादन,सब्जी बीज उत्पादन,कपास के उत्पादन की तकनीक, रंगीन, सर्जिकल कपास,अलसी, करडी, सागौन बीज का उत्पादन,कृषिवित्त,हरितगृह तकनीक, हीड्रोपोनिक्स, वर्टीकल फार्मिंग,ग्रामीण,जलसमृद्धि से ग्राम समृद्धि,सूक्ष्म सिंचाई,जलयुक्त शिवार,समूह खेती,सेंद्रिय खेती,खेती के अत्यधुनिकरण, कृषि रसायन का सही तकनीक से इस्तेमाल,कृषि पैटर्न, खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग,खेती के लिए ड्रोन तंत्रज्ञान,हवामान के अंदाज का महत्त्व आदि अनेक विषयों पर कार्यशालाओं के मार्गदर्शन होंगे.पत्र परिषद को सम्बोधित करते हुए मायी ने बताया कि नागपुर जैसे शहर में अनार के स्थान पर सीता फल के उत्पाद जोर दिया जा रहा है।

जहाँ मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र को राज्य और केंद्र सरकार में शामिल मंत्रियों ने पिछले सत्तर से ज्यादा वर्षों तक महत्त्व दिया है .आनेवाले समय में विदर्भ के सम्पूर्ण ग्यारह जिलों को महत्त्व देकर संतरा, मौसंबी, कपास, भिवापुरी मिर्ची ,अनेक सब्जी के साथ अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देना होगा.

इसके लिए वर्तमान समय में आयोजित होनेवाले परिसंवाद से विदर्भ के किसानों को फायदा मिलेगा.

 कृषि यह आय का स्त्रोत नहीं होकर देश के अन्नदाता किसान की धरोहर मानकर इसका तकनीक के माध्यम से विस्तार करना अत्यंत आवश्यक है.

देशभर में खोए हुए आत्मसम्मान को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा आधुनिक एग्रोविज़न प्रदर्शनी विदर्भा के हजारों किसानों के साथ देशभर के लाखों किसानों के लिए वरदान साबित होगी.

भव्य कृषि प्रदर्शनी, इनोवेशन,स्टार्ट अप, एग्रोविज़न अवार्ड,कृषिमंथन निबंध प्रतियोगिताएं से भी किसानों का खोया सम्मान वापस मिल सकता है. पत्र परिषद् को सुधीर दीवे ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम स्थल पर जोरशोर से कार्यालय,स्टाल,बड़े बड़े डोम का कार्य तेजी से शुरू है.





इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...