सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नागपुर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का दीपावली मिलन उत्साहपूर्वक संपन्न

 


नागपुर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का दीपावली मिलन उत्साहपूर्वक संपन्न

-संघर्ष ही जीवन, ख़ुशी से सुख बांटे-कैलाश डिडवानिया

नागपुर. आनन्दमनोहर जोशी

नागपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वावधान में दीपावली मिलन के साथ यशस्वी उद्योगपतियो का सत्कार महाराजबाग लॉन्स बोले पेट्रोल पंप के पास रविवार को किया गया. अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष गोविंद पसारी ने की. कार्यक्रम के पूर्वार्ध में दीप प्रज्वलन किया गया. 

इस अवसर पर मंच पर निवर्तमान अध्यक्ष चार्टेड अकाउंटेंट कैलाश जोगाणी,सचिव तरुण आनंद निर्बान,कोषाध्यक्ष वेणुगोपाल अग्रवाल,उपाध्यक्ष विजय जायसवाल,प्रमुख अतिथि कैलाश डिडवानिया, सुप्रसिद्ध उद्योगपति सुदर्शन शेंडे, सीए पंकज अग्रवाल,आलिशान के संचालक रितेश मोदी सहित गणमान्य उपस्थित थे.

 इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया. उद्योग जगत के तीन सफल उद्योगपति का भी शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया. अध्यक्षिय सम्बोधन में गोविन्द पसारीने दीपावली मिलन पर आये व्यापारियों,पत्रकारों को बधाई दी .

अपने आतिथ्य संबोधन में मुंबई से आये अतिथि कैलाश डिडवानिया ने उद्योगजगत के संघर्ष, उद्योग में ईमानदारी,मेहनत,लगन से सफलता के सूत्र बताये.

या देवी सर्व भूतेशु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता के स्त्रोत से उन्होंने अपना परिचय दिया.डिडवानिया ने व्यापारियों द्वारा सरकार को दिए जानेवाले टैक्स,व्यापर में बढ़ते संघर्ष ,व्यापार में सफलता के सूत्र,व्यापार में आ रही चुनौतियां दीपावली मिलन के दौरान उपस्थित व्यापारियों को बताई. 

उन्होंने विठोबा उद्योग के संचालक सुदर्शन शेंडे,का पंकज अग्रवाल,नलिनी अग्रवाल,रितेश मोदी के व्यापार में दिए जा रहे योगदान की सराहना की.डीडवानिया ने आगे कहा कि सफल व्यापारियों की देशवासियों,जनता की सेवा से व्यक्तिगत रूप से वे गौरवान्वित हुए है.नागपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा तीन उद्योगपति को दिए जा रहे सम्मान की भी डिडवानिया ने प्रशंसा की .उन्होंने सम्पूर्ण व्यापारियों से कहा कि जनता को तन, मन से तो मदद सभी करते है.

 लेकिन धन से भी आज जरूरतमंद को मदद करने की निरंतर आवश्यकता है.उन्होंने सुख बांटते हुए व्यापारिक गतिविधियों को अंजाम देने का संकल्प दोहराया.डिडवानिया ने कहा कि व्यापारी ही नहीं विध्यार्थी और आम सामान्य को मन लगाकर मेहनत से काम करने पर सफलता मिलती है.

डिडवानिया ने वर्ष 1963 से किये जा रहे संघर्ष और व्यापार क्षेत्र में किये जा रहे योगदान, अपने मित्रों, 3000 कामगारों द्वारा दिए दिए गए योगदान, कॉरोनकाल के दौरान आई चुनौतिया का जिक्र भी किया.अपने व्यापर में 74 फीसदी महिलाओं को नौकरी,सुविधाएँ देने की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी.उन्होंने 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने की भी जानकारी दी.

इस दौरान आलिशान के संचालक रितेश मोदी ने अपनी संघर्ष पूर्ण व्यापारिक जीवन की जानकारी भी दी रितेश मोदी ने कहा कि उन्होंने मात्र 14 वर्ष के कार्यकाल से व्यापार शुरू किया और अपने पिता के कार्य को आगे बढ़ाया.

रितेश मोदी ने कहा कि देश की सरकार व्यापारियों को चोर, लूटनेवाला डकैत समझती है.जो की ग़ैरवाजिब है. इस मौके पर विठोबा के संचालक सुदर्शन शेंडे ने अपने संसथान की प्रगति और उत्पादों की सफलता की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी.

सीए पंकज अग्रवाल ने अपनी पत्नी नलिनी के व्यापार में दिए गए योगदान की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी.पंकज अग्रवाल के देश विदेश में किये जा रहे व्यापार और युवाओं को दिए जा रहे रोजगार की भी महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी उपस्थिति व्यापारियों को दी.

निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश जोगानी को द्वारा वर्तमान में प्लास्टिक से होने वाले विनाश, प्रदूषण, अतिक्रमण, अतिवृष्टि, नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। कैलाश जोगाणी ने कहा कि जमीन के भाव भी बढ़ रहे है ,देश में वाहनों की संख्या जनसंख्या के हिसाब से बढ़ रही है.

नागपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव तरुण निर्बान ने भी नागपुर के व्यापारियों द्वारा दिए गए योगदान के सराहना की. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दीपेन अग्रवाल , पुरुषोत्तम ठाकरे,विष्णु पचेरीवाला,महेंद्र कटारिया, गिरीश लीलड़िया,नाथाभाई पटेल, निखिल कांकाणी,हितेश कोहली,राजेश अग्रवाल, सोना चांदी ओली समिति के किशोर धराशिवकर,संजय मोढ़ सराफ,रवि अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक भास्कर के निवासी संपादक आनन्द निर्बान स्टील हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल, जनरल मर्चेंट, किराना, मिर्च, हलवाई, कपडा व्यापारी, ऑटोमोबाइल क्षेत्र के व्यापारी और सीए सहित गणमान्य उपस्थित थे.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...