ऑरेंज सिटी, जीरोमाइल,टाइगर कैपिटल के बाद नागपुर पेरिस सिटी
-नवरात्री प्रारम्भ के साथ शहर की सड़कों पर रंगबिरंगी बल्बों से सजावट
-बिग बाज़ार की तरह डी मार्ट बाज़ार आकर्षण का केंद्र
नागपुर .(आनन्दमनोहर जोशी) मध्यभारत के ह्रदयस्थल कहे जानेवाले सीपी एंड बरार के समय राजधानी का खिताब पा चुके नागपुर शहर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिल रही है. जहाँ पूर्व में नागपुर के आसपास संतरों का उत्पादन होने से ऑरेंज सिटी की पहचान विश्व स्तर पर मिली. साथ ही नागपुर में जीरो माइल स्टोन होने से भी विश्वस्तर पर नागपुर का नाम रोशन हुआ.नागपुर को टाइगर कैपिटल सिटी भी कहा जाता है.शहर में सड़क पर ऑरेंज, जीरोमाइल और टाइगर के स्मृति चिन्ह के बाद दक्षिण नागपुर में पेरिस सिटी के साथ द्विभाजक के स्ट्रीट लाइट को रंगबिरंगी बिजली की सीरीज से सजाया गया है.नागपुर शहर को अब चहुमुखी विकास का नगर कहा जा सकता है.हाल ही में जी-20 बैठक का हिस्सा नागपुर बन चुका है. नागपुर को उत्तरोत्तर अंतरराष्ट्रीय शहर का दर्जा मिलते ही जा रहा है. सम्पूर्ण विश्व में जगह जगह युद्ध के बादल गहराते ही जा रहे है. भारत सरकार को नागपुर शहर को राष्ट्रीय सुरक्षित राजधानी का दर्जा दिलाकर देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना ही होगा। चूँकि नागपुर में पहले से ही सड़क,रेल,वायुमार्ग के साथ साथ अग्निशामक महाविद्यालय, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया, विधान भवन,मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंड पीठ का उच्च न्यायलय जैसी प्रमुख सुविधाएँ है.अब तो मेट्रो रेल,उड़ान पुलिया भी शहर के विकास में चार चांद लगा रहे है.