श्रद्धा,विश्वास,उमंग,ऊर्जा के साथ देशभर में श्रीगणेशोत्सव मनाया-300 वर्ष में महत्वपूर्णअंगारक योग आने से नर,नारी,किन्नरों ने भी मनाया जश्न
नागपुर.(आनंदमनोहर जोशी)
देशभर में श्रीगणेशोत्सव पर मंगलवार को अंगारक योग 300 वर्ष बाद आने से उत्साह,उमंग,ऊर्जा,श्रद्धा,विश्वास के साथ चतुर्थी पर घरों,मंदिरोंमण्डलियों, संस्थाओं ने उत्सव मनाया।ढोल, नगाड़े, गाजे, बाजे, शंख ध्वनि की धूम मची.सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश प्रतिमाओं के आगमन पर बाप्पा का स्वागत किया.जगह जगह पैदल,दुपहिया,तिपहिया,चौपहिया,भारी वाहनों पर गणपति बप्पा को जय घोष के साथ श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को स्थापना स्थलों पर ले जाया गया।
श्रीगणेश टेकड़ी स्थित मंदिर में व्यापक दर्शन व्यवस्था की गई.तुलसिदास चौक के पास पार्किंग व्यवस्था की गई.चितार ओली, जलालपुरा, कुंभारपुरा परिसर में नर,नारी,किन्नर सभी ने बड़े उत्साह के साथ श्रीगणेशजी के आगमन पर खुशी व्यक्त की .सुबह से ही भक्तगण शहर के फूल बाजार,मिष्ठान्न की दुकानों,प्रतिमाओं को खरीदने पहुंचे.महल बड़कस चौक चौक पर आगमन, चितार ओली बीच श्री गणेश मंडल की प्रतिमाओं को, स्थापना स्थल की ओर ले जाने के प्रति भक्तों में उत्साह रहा.आज बाजारों में शेवटी शेवंती फूलों के भाव 80/- प्रति किलो रहे.गुलाब के फूलों के भाव 100/- से 120/- प्रति किलो रहे.फल में केला 60/-के भाव प्रति दर्जन रहे.घर घर में श्रीगणेशोत्सव पर भक्तगणों ने पूजा, अर्चना की।
शहर में गणेशोत्सव पर मिष्ठान्न की दुकानों में मोदक की मांग रही..मोदक 400 से 800/- प्रति किलो रहे.आज शहर में शिव प्रतिष्ठान की बैंड पार्टी के साथ बाभुलगाँव के बैंड बाजे,ढोल नगाड़े भी आकर्षण का केंद्र रहे.रोकड़े प्रतिष्ठा प्रतिष्ठान के राजेश रोकड़े भी उपस्थित थे .







