गणपति बाप्पा के जयघोष से गुंजी संतरानगरी -टाइगर कैपिटल, जीरोमाइल, स्मार्ट सिटी में गणना गणराया की स्थापना हुई
गणपति बाप्पा के जयघोष से गुंजी संतरानगरी -टाइगर कैपिटल, जीरोमाइल, स्मार्ट सिटी में गणना गणराया की स्थापना हुई
नागपुर. (आनन्दमनोहर जोशी) : शहर में जहाँ सुबह,दोपहर,शाम को अधिकांश भक्तों ने अपने अपने घरों,प्रतिष्ठानों,संस्थानों मेंश्रीगणेश पूजन किया.वहीं शाम,रात्रि में सेंट्रल एवेन्यू सहित चितार ओली चौक ,जलालपुरा से श्रीगणेशोत्सव मंडलों की विशाल प्रतिमाओं को स्थापना पंडाल परिसरों की तरफ प्रस्थान किया.भक्तगण,कार्यकर्त्ता के साथ बैंड बाजा पार्टी,ढोल नगाड़ा पार्टी विशेष ड्रेस कोड के साथ पैदल चल रहे थे.मंडलों की तरफ से विशेष बिजली सजावट की गई थी.स्वागत द्वार की कई जगह व्यवस्था की गई .कई जगहों पर आतिशबाजी हुई.रास्तों में पुलिस बंदोबस्त की व्यापक व्यवस्था की गई.देर रात्रि और मध्यरात्रि तक अनवरत श्रीगणेश की स्थापना कर खुशियां मनाई गई.

