श्रीसिद्धविनायक मंदिर की आकर्षक सजावट
-अंगारक चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सोहळा,सिंदूर,मुकुट,मयूर के साथ श्रृंगार
नागपुर. (आनन्दमनोहर जोशी)
इस बार अनेक वर्षों बाद श्रीगणेश चतुर्थी मंगलवार को आने से अंगारक योग बनने से उत्सव का महत्व कई गुना बढ़ गया.महल कल्याणेश्वर शिव मंदिर के पास स्थित श्रीसिद्धिविनायक मंदिर में श्रीगणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर को बिजली की आकर्षक सजावट हुई.साथ ही विशेष मंडप का निर्माण कर गर्भगृह में मयूर के साथ चांदी के मुकुट से श्रृंगार किया गया.मंगलवार की सुबह पुजारी बालकृष्ण बोक्षे,पंडित दुर्गेश चौबे द्वारा अभिषेक,पूजा,अर्चना,आरती कर गणेश चतुर्थी मनायी जायेगी. दस दिवसीय उत्सव पर विविध आयोजन में भजन संकीर्तन के आयोजन शाम को होंगे.दस दिवसीय योजना के दौरान शाम को संगीतमय आरती होगी।आयोजन की सफलतार्थ दिलीप भाई पोपट,राजू चौरसिया,लखीचंद हरद्वानी,अशोक गुप्ता,श्रीकांत गढ़वे सहित गणमान्य प्रयास कर रहे हैं.

