इको-फ्रेंडली गणपति की स्थापना का महत्व -नागपुर महानगरपालिका के साथ नागपुर के छात्र भी कर रहे जाग्रति
नागपुर. (आनन्दमनोहर जोशी)तालाबों में बढ़ रहे प्रदूषण,प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की प्रतिमाओं से पानी में घुल रहे रासायनिक पदार्थों से नुक्सान के प्रति जाग्रति अभियान शहर में गणेशोत्सव पर चलाया जा रहा है.इसके लिए शहर के अनेक महानगरपालिका के जोन कार्यालय के स्वागतकक्ष के पास श्रीगणेश प्रतिमा को कांच के पात्र में नागरिकों की जाग्रति के लिए स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जानकारी दी जा रही है.वहीँ तालाबों को चारों तरफ से टिन लगाकर सुरक्षित रखा जा रहा है.दूसरी तरफ नागपुर के गिट्टीखदान स्थित सार्वजानिक श्रीरामदेवबाबा मंदिर में इस वर्ष भी श्रीगणेश चतुर्थी पर मंगलवार को फिटकरी के श्रीगणेश की .स्थापना धूमधाम से की गई.मंदिर के पुजारी पंडित मानिकलाल पालीवाल द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा की गई .
