सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीगणेश चतुर्थी पर अभूतपूर्व उत्साह उमड़ा

 श्रीगणेश चतुर्थी पर अभूतपूर्व उत्साह उमड़ा 


-चितार ओली, कुंभारपुरा ,जलालपुरा, मेहँदीबाग रोड परिसर में श्रीगणेश प्रतिमा सजावट कार्य पूर्ण 

-जगह जगह मण्डलों,मंदिरों में पंडाल लगाए

नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी) श्रीगणेशोत्सव का प्रारम्भ सोमवार की दोपहर से शुभ मुहूर्त पर हुआ जो कि दूसरे दिन मंगलवार को अंगारक चतुर्थी को दोपहर 1.43 बजे तक रहेगा.श्री गणेशोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री गणेश टेकड़ी सीताबर्डी स्थित मंदिर में पत्रपरिषद का आयोजन किया गया.इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष विकास अनंत लिमये, सचिव श्रीराम कुलकर्णी,विश्वस्त अधिवक्ता शांतिकुमार शर्मा, लखीचंद ढोबले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.इस वर्ष श्रीगणेश टेकड़ी मंदिर में 23 सितम्बर से 25 सितम्बर तक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक छन्द सम्राट बहूद्देशीय संस्था की तरफ से विविध कलाकृतियों को मंदिर परिसर में दर्शनीय रखा जाएगा.सोमवार को श्रीगणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर आरती में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.


जय बाबेरी।आज दिनांक १८ सितंबर को मयंक शर्मा द्वारा बाबा के सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई।सभी भक्तो ने खूब भजनों का आनंद लिया।कल मंगलवार दिनांक १९ सितंबर को सुबह ९ बजे विद्यार्थियों द्वारा फिटकरी के गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। शाम ४ बजे से श्री राधे कृपा के बधाई भजन होंगे। बधाई के यजमान संगीता सुंदर अग्रवाल है। और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया है। २० सितंबर को संगीतमय भजन हाऊजी का कार्यक्रम शाम ५ बजे से रखा गया। आप सभी सादर सहपरिवार सादर आमंत्रित है। आरती रोज शाम ७.३० बजे होगी।आरती पस्चात चूरमा प्रसादी वितरण किया जाएगा।