देशभर में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही वैज्ञानिक,धार्मिक झांकियां
- श्री गणेशोत्सव पर उड़ीसा की इसरो, चंद्रयान, नागपुर की बाबा अमरनाथ गुफा झांकी
नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी)
आधुनिक युग में भारत का चन्द्रयान चाँद पर पहुँच गया.अमरनाथ यात्रा की पहाड़ियों पर आकर्षक दर्शन झांकिया गणेशोत्सव पर श्रद्धालुओं का मन मोह रही है.सोशल मीडिया पर ओडिशा की चन्द्रयान इसरो की झांकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है. वहीं नागपुर के गांधीबाग मित्र परिवार की जय बाबा अमरनाथ की पहाड की झांकी भी भक्तों को आकर्षित कर रही है.झांकियों की सजावट अद्भुत है.इसरो की झांकी की अवधी 3.25 मिनट तक की है.



