राजस्थानी मेले का रंगारंग आयोजन
-राजस्थानी ब्रम्ह समाज के सैकड़ों समाज बंधुओं, महिलाओं ने दी उपस्थिति
नागपुर.राजस्थानी ब्रम्ह समाज एवं परफेक्ट प्लानर इवेंट द्वारा आयोजित राजस्थानी मेला रंगारंग संपन्न हुआ ,यह मेला राजस्थानी ब्रम्ह समाज भवन में आयोजित किया गया था ,मेले मे मुंबई ,जयपुर व नागपुर के व्यापारियों द्वारा विविध प्रकार के स्टॉल लगाए गए ,ग्राउंड फ्लोर पर चाइनीज फूड,चाट,सैंडविच,चाय अन्य फूड स्टॉल तथा फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े ,ज्वेलरी , बैग,सजावट के स्टॉल,महिलाओं ,बच्चो व पुरुषो के लिए अनेक कामो में आने वाले उपयोगी वस्तुओ के स्टॉल लगाए गए थे,मेले में आए बच्चो व बड़ो का रैंप वॉक, हाऊजी गेम जैसे मनोरंजक गेम खिलाए गए।मेले का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती आभा बिज्जू पांडे के हस्ते किया गया। इस अवसर पर श्रीमती विद्या लक्ष्मीनारायण शर्मा ,गायत्री शर्मा,नीरू शर्मा,रेणु शर्मा ,सुषमा शर्मा,सोभा शर्मा,पुष्पा शर्मा,संगीता पुरोहित,अर्चना चौबे,नीता शर्मा,प्रमिला कौशिक,पदमा पुरोहित,पूजा आनंद शर्मा,ज्योति लाटा, उज्वला शर्मा,हर्षा शर्मा ,किरण बगरेट,सोनाली शर्मा,सुनैना शर्मा,आशा शर्मा,शालिनी पंचारिया,रमा शर्मा,सीता मिश्रा,मीना जोशी ,रेणु शैलेंद्र शर्मा,निशी शर्मा,रेणुका गौरव शर्मा,रुचि भावेश जोशी,रिचा शर्मा पल्लवी शर्मा, रितु शर्मा,अंजू मिश्रा,अनिता जोशी,मोना मनीष शर्मा,रश्मि शर्मा ,सुमन चौबे,ममता शर्मा ,मोना शर्मा ,सविता मनोज शर्मा,प्रीति अन्नू शर्मा,आरती विष्णु जोशी तथा राजस्थानी ब्रम्ह समाज महिला मंडल की कार्यकरिणी तथा समाज की अनेक मातृशक्ति उपस्थित थी,आयोजन के संयोजक वीणा गौरव शर्मा ,अभिषेक शर्मा व तृप्ति ने मेले में आए सभी का आभार माना ।