सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक अक्टूबर को चालाल तर वाचाल

 विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक अक्टूबर को चालाल तर वाचाल 

नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी)

पश्चिम नागपुर नागरिक संघ के तत्वावधान में रामनगर नागपुर स्थित श्री राम मंदिर में बुधवार को पत्रपरिषद का आयोजन किया गया.यहाँ ज्येष्ठ नागरिकों के लिए 23 सितम्बर से 27 सितम्बर तक शाम 5.30 से रात्रि 7.30 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा.पंजीकृत सदस्यों के लिए एक अक्टूबर को एक दौड़ का आयोजन सुबह 6.30 बजे रामनगर के श्रीराम मंदिर में किया गया है. ज्येष्ठ नागरिकों के इस कार्यक्रम का प्रारम्भ राम मंदिर से सीमेंट रोड शंकर नगर,लक्ष्मी भवन चौक होते हुए करीब दो किलोमीटर होगा.कार्यक्रम के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था आलोक पात्रिकर की तरफ से की जायेगी.उपक्रम प्रोत्साहन का आयोजन एक अक्टूबर को सुबह8 से सुबह 9 बजे रहेगा.इस मौके पर डॉ.शेखर राजदेकर,उपस्थितों का मार्गदर्शन करेंगे. 

पत्रपरिषद में संयोजन समिति अध्यक्ष रवि वाघमारे,सचिव राजीव कालेले, कोषाध्‍यक्ष विनोद जोशी, उपाध्‍यक्ष अशोक पात्रिकर, मिलिंद वझलवार आदि उपस्थित थे . इस सम्बन्ध में मुकुन्द महाजन,मुकुंद सिरमुकद्दम,वृशाली शिलेदार,अधिवक्ता राहुल पुरानिक से संपर्क किया जा सकता है.