श्री गणेश चतुर्थी पर बिकी चांदी की श्री गणेश प्रतिमाये-सराफा बाजार में रौनक
नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी)
सोने चांदी के भाव स्थित चल रहे है.बाजार में श्रीगणेशोत्सव पर श्रीगणेश की चांदी की प्रतिमाएं भक्तों ने खरीदी.आनेवाले दशहरा पर्व पर सोने,चाँदी के व्यापार होने की संभावनाएं सराफा व्यवसायों को दिखाई दे रही है.उल्लेखनीय रहे कि बाजार में पायल,झुमका,करधन,चांदी के सिक्के, चांदी की कटोरी,थालियां,चांदी के मंगलसूत्र की खरीदारी की परम्परा है.विदर्भ से भी नागपुर के सराफा बाजार में चांदी खरीदने व्यापारी वर्ग आने लगे है.
%20(28).jpeg)