सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऊंट पर निकली सवारी, प्लास्टिक को मिली अनोखी की विदाई

ऊंट पर निकली सवारी, प्लास्टिक को मिली अनोखी की विदाई


प्लास्टिक रूपी दानव को विदा करते वक्त लोगों ने की जूते-चप्पलों से पिटाई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में निकाली गई प्लास्टिक की व्यंग्यात्मक विदाई यात्रा

कहते हैं ... हथौड़ा इतना वजनदार चलाओ कि चोट का असरदार हो, जो लोहे का भी आकार बदल सके। जागरूकता अभियान तो बहुत चलाए जाते हैं पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जो हुआ, ऐसा जुलूस शायद ही कभी कहीं निकाला गया हो। यहां खुशरू बाग लीडर रोड पर जल कल विभाग नगर निगम प्रयागराज की ओर से एक निराली विदाई यात्रा निकाली गई। यह थी ‘प्लास्टिक की विदाई यात्रा’, जो कि स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत निकाली गई थी। लोगों तक प्लास्टिक की विदाई करने के लिए प्रेरित करने का यह अंदाज भले ही व्यंग्य से भरपूर रहा, मगर मामला बहुत गंभीर और उद्देश्य बेहद नेक था। व्यंग्य में दिया गया संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है, बस यही वजह रही कि प्रयागराज नगर निगम ने यह तरीका अपनाया।

अब मन में सवाल आएगा कि प्लास्टिक की विदाई यात्रा में खास क्या है, तो भैया विदाई यात्राएं तो तमाम तरह की निकलती हैं, राजनीतिक रैलियों में तो कई बार विरोध स्वरूप किसी जिंदा आदमी की शव यात्रा तक निकाल दी जाती है। खैर, अभी तक तो आपने प्लास्टिक के बैन होने, उसके खिलाफ एक्शन और रिकवरी होने, बैन हो चुकी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चालान या ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को ना’ कहने के लिए प्रेरित करने वाले जागरूकता अभियान के बारे में ही देखा या सुना होगा। पर, सभी मामलों में प्लास्टिक निर्जीव होती है, कहने का मतलब जिंदा नहीं होती। सुनकर भले ही हैरानी हो, मगर प्रयागराज में जो विदाई यात्रा निकाली गई उसमें प्लास्टिक जिंदा नजर आई। इस अनोखी विदाई यात्रा में कई बातें निराली थीं, क्योंकि यहां प्लास्टिक जिंदा ही नहीं, बल्कि काफी भयानक और हिंसक प्रवृत्ति की दिखाई दी, जिसके हाथ में तलवार भी थी।

दरअसल इस विदाई यात्रा में प्लास्टिक रूपी दानव दिखाया गया, तो तलवार लेकर मजाकिया अंदाज में ही सही लोगों की जान लेने को तैयार बैठा था। बाकायदा एक बग्गी के आगे प्लास्टिक की विदाई यात्रा का बैनर लेकर निगमकर्मी चल रहे थे। किसी बारात की तरह ढोल नगाड़े बजाए गए और दूल्हे की तरह प्लास्टिक के वेश में एक व्यक्ति ऊंट पर बैठा हुआ था। अच्छी खासी संख्या में बाराती, या कहें क्षेत्रीय लोग, निगम अधिकारी और कर्मचारी इस विदाई यात्रा में शामिल हुए। भले ही विदाई यात्रा निकल रही थी, पर सजे-धजे ऊंट पर सवार प्लास्टिक रूपी दानव मस्ती से झूमता और नाचता दिखाई दिया। एक अन्य ऊंट पर प्लास्टिक को अलविदा कहने के लिए विकल्प सुझाने के संदेश दिए गए। प्लास्टिक के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी, पर इस विदाई यात्रा में आए बाराती दुखी नहीं थे, बल्कि प्लास्टिक की विदाई पर नाचते हुए नारे लगा रहे थे।

जैसा कि संदेश देने का अंदाज अनोखा था, तो हर किसी का ध्यान वास्तव में इस विदाई यात्रा पर जा रहा था, कोई हैरान, तो कोई परेशान था कि यह भला कैसी यात्रा है। पर संदेश बिल्कुल साफ था इसलिए किसी को समझने में ज्यादा देर नहीं लगी कि यहां प्लास्टिक को हमेशा के लिए अपनी जिंदगी से दूर करने की बात चल रही है। यह यात्रा बाजारों, कॉलोनियों और गली मोहल्लों से गुजरी और लोगों के दिमाग पर उसी जोरदार हथौड़े की वार करते हुए जागरूकता फैलाने का काम किया, जिसकी चोट से लोग सोचने को मजबूर हो जाएं और प्लास्टिक इस्तेमाल करने के प्रति अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। अंत में चार कंधों पर लोगों ने प्लास्टिक रूपी हैवान को उठाकर कचरा ढोने वाले वाहन में फेंक दिया और फिर उसकी जूते-चप्पलों से पिटाई की गई। यह दानव अपनी विदाई के दौरान कभी तड़पता दिखा, तो कभी मरने और खत्म होने का नाटक करता दिखा, जिसे देख लोगों की हंसी छूट गई। इस तरह हंसते-हंसाते, पिटते-पिटाते प्लास्टिक रूपी दानव तो वहां से चला गया, पर सभी के दिलो-दिमाग पर यह असर छोड़ गया कि अब हमेशा के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना है। क्योंकि यह प्लास्टिक हमारे ही नहीं, बल्कि हमारी पूरी प्रकृति के लिए नुकसानदायक है। जहां हमें कैंसर जैसी बीमारियां दे रही है, वहीं लंबे समय तक नष्ट नहीं होने वाली यह प्लास्टिक धरती को भी बंजर बना सकती है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न

  *बुद्ध विहार येथे बौद्ध भिक्खूंसाठी पोषण जागृती मालिकेचे चौथे सत्र संपन्न*  *निकिता पाटील, प्रख्यात आहारतज्ञ * बौद्ध भिक्खूंसाठी आहार शिक्षण सत्रांची मालिका सुरू ठेवत, मिठास केअरच्या सहकार्याने न्यूट्रा पॉवरने 8 ऑक्टोबर रोजी बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर बौद्ध सेमिनरी, उंटखाना बुद्ध विहार, नागपूर येथे आपले चौथे सत्र आयोजित केले होते. मिठास केअरचे संस्थापक विवेक नगरारे यांनी भिक्षु संघ आहार शिक्षण सत्र अभियानाच्या दूरदृष्टीची माहिती देऊन सत्राची सुरुवात केली. या अभियाना चे पहले सत्र 22 एप्रिल रोजी मैत्री बुद्ध विहार, नारी रोड, नागपूर येथून झाली आणि ह्याचे उद्दिष्ट 1000 हून अधिक बौद्ध भिक्खूंना आरोग्य व पोषण जागृती चे सशक्ति प्रदान करणे आहे ज्यासाठी कदाचित शहरभरातील 100 बुद्ध विहारांमध्ये प्रवास करण्याची आवश्यकता असू शकते. डॉ.आंबेडकर सेमिनरीचे मुख्य धम्म प्रशिक्षक भदंत धम्मसारथी यांनी संपूर्ण समुह ला त्यांच्या मिशनचा सक्रिय भाग बनवण्याची आणि समाजात पोषण शिक्षणाचा प्रसार करण्यासाठी नागपूरच्या विविध बुद्ध विहारांमध्ये जास्तीत जास्त भिक्षूंपर्यंत पोहोचण्यासाठी त्यांची बांधिलकी द...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक

 🖊️प्रविण जगताप 🖊️वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी मो . 9284981757 वर्धा *आज दिनांक ०२ /१० /२०२३ रोजी वर्धा येथे महात्मा लॉन येथे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी चे जिल्हाध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत साहेब यांच्या निर्देशाखाली ही' सभा घेण्यात आली वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यासाठी संसदरत्न, कार्यकारी अध्यक्ष, खासदार सौ सुप्रियाताई सुळे , माजी गृहमंत्री मा श्री अनिलभाऊ देशमुख, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेश महिला प्रदेशाध्यक्ष सौ रोहिनिताई खडसे , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मा श्री महेबूबभाई शेख या सर्व दिग्गज नेत्यां च्या नेतृत्वात खाली राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वर्धा जिल्हा पदाधिकारी बैठक घेण्यात आली वर्धा जिल्ह्याचे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीचे सर्व पदाधिकारी उपस्थित होते बैठकीनंतर काही युवक व तरुण मुलांचे पक्ष प्रवेश घेण्यात आले हिंगणघाट कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती मा श्री सुधीर बाबूजी कोठारी, माजी आमदार मा श्री राजूभाऊ तिमांडे , प्रदेश सरचिटणीस मा श्री अतुल भाऊ वांदिले , वर्धा जिल्हा अध्यक्ष मा श्री सुनीलभाऊ राऊत, मा श्री समीर भाऊ देशमुख, वर्धा जिल्हा राष्ट्रवादी यु...

10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ

 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया महाप्रसाद का लाभ -विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तों द्वारा रोग निदान,नेत्र जांच ,रक्तदान शिबिर में लिया लाभ नागपुर. ((आनन्दमनोहर जोशी) श्राद्ध पक्ष के दौरान सोमवार की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी से चतुर्दशी तक उत्सव मनाया जा रहा है.वहीँ महल स्थित सीनियर भोसला पैलेस महल में महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट के तत्वावधान मे 236 वें वार्षिकोत्सव पर मस्करया श्रीगणेश की विधिवत पूजा रोजाना शाम को राजपुरोहित राजेंद्र पुराणिक के हस्ते मंत्रोच्चारण किया जा रहा है.सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की टीम ने सफलतापूर्वक प्रयास किया. यहाँ इस दौरान विदर्भ के 11 जिलों से आये भक्तगणों ने स्वास्थ्य शिबिर का लाभ लिया. महाप्रसाद के दौरान अन्न का थालियाँ में उचित मात्रा में प्रसाद के रूप में लेकर जूठा नहीं छोड़ने के लिए सारंग,गणेश गरुड़ और कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धोषणा करके निवेदन किये गए.इस विशेष अवसर पर श्रीमंत डॉ. राजे मुधोजी महाराज भोंसले, श्रीमंत रानी यशोधराराजे, श्रीमंत राजे रघुजी भोंसले, श्रीमंत राजे युवराज जयसिंहराव भोंसले,क़ानूनी सलाहकार अधिवक्ता प्रदीप देशमुख, हप्पेनिंग टुडे क...