अमरावती रोड,गांधीबाग सड़क निर्माण,श्रीगणेश टेकड़ी सड़क कार्य शीघ्र हो
नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी)
देशभर में श्रीगणेशोत्सव का प्रारम्भ धूमधाम से हुआ.शहर की अनेक सड़कों का विकास कार्य चल रहा है.लेकिन नागपुर के सबसे बड़े सड़क जी एस कॉमर्स महाविद्यालय से वाड़ी की सड़क कार्य भी गत अनेक माह से शुरू हुआ है.यहाँ की सड़क के पास उड़ान पुल के लिए बनाए पिलर के पास की सड़कों पर अनगिनत गड्डे है.साथ ही सड़कों पर गिट्टी फ़ैल गई है. सड़क पर जा रहे वाहनों से धूल उड़ रही है.नागपुर की गांधीबाग तहसील के पास भी सड़क कार्य की गति तेज होना जरुरी है.विशेष तौर पर नागपुर रेलवे स्टेशन के पास श्रीगणेश टेकड़ी के पास का उड़ान पुल तोड़ने के बाद यहाँ का भी सड़क चौड़ीकरण करके पुनर्निर्माण कार्य करना अतिआवश्यक है.श्रीगणेशोत्सव के अवसर पर यहाँ भी युद्ध स्तर पर सड़क निर्माण तुरंत करने की आवश्यकता है.नागपुर के अनेक इलाकों में भी सड़कों पर बहुत गड्ढे होने से वाहन डगमगा जाते है.गत दस दिनों में जहाँ जहाँ भक्तगण गणेश दर्शन को जा रहे है.वहां वाहन पार्किंग,सड़क मार्ग सुधार करने की सख्त जरुरत है.यह लाखों नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है.


