चलती ऑटो से उड़ाये 2.75 लाख रुपयों के गहने
पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी, कन्हान से महिला चोर गिरफ्तार
7 सितंबर 2023*नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत एक चलते ऑटो से नजर चुरा कर महिला यात्री के 2,75,000 रूपयों के गहने चोरी हुए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने तलाश शुरू कर अब चोर को पकड़ लिया। वास्तव में चोर ऑटो में सवार दूसरी महिला ही निकली। पुलिस ने इस महिला को टोली कन्हान से पकड़ा है उसके पास से चोरी के माल को भी बरामद किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला आरोपी विवेकानंद नगर, टोली कन्हान निवासी सविता सोपराज शेंडे बताई जा रही है।