एम्प्रेस मिल शुक्रवारी तालाब परिसर मे पार्किंग के साथ पर्यटन स्थलों का विकास जरुरी
नागपुर. (आनन्दमनोहर जोशी)
शुक्रवारी तालाब के पास एम्प्रेस मिल को तोड़कर मैदान का रूप दिया गया है.वर्तमान में यहाँ दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया और भली वाहन की पार्किंग की तकलीफ है।यह परिसर पर्यटन क्षेत्र की दृष्टी से महत्वपूर्ण परिसर है.यहाँ एम्प्रेस सिटी मॉल, थिएटर,बड़े बाजार,इस्कॉन मंदिर,अनेक बाजार,शुक्रवारी तालाब जैसे प्रमुख स्थान भी है. खानपान के लिए खाऊ गली,रमन विज्ञान पार्क भी है .जहाँ सैकड़ों की संख्या में दर्शक,पर्यटक घूमने,शैक्षणिक यात्रा करने भी आते है.निकट भविष्य में यहाँ भारत सरकार,महाराष्ट्र राज्य सरकार उचित पर्यटन स्थानों पर व्यापक सुविधाएँ दें.जिससे कि मध्यभारत,विदर्भ के पर्यटक यहां घूमने आये.वर्तमान समय में गांधीसागर तालाब के चारो दिशाओं में टीन के शेड लगाए जाने से सम्पूर्ण गांधीसागर तालाब की रौनक ही चली गई है.इस परिसर में शनिवार को बड़ा बाजार भरता है.इस बाजार में सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलता है.





