केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नागपुर की सड़कों को तत्काल सुधारें
-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीशिव महापुराण में पधारें
-दिघोरी कार्यक्रम के बाद श्रीगणेश टेकड़ी के दर्शन के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा भी पधारें
नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी)
काफी वर्षों के बाद नागपुर शहर में शिवमहापुराण की कथा 17 से 21 अक्टूबर तक होने जा रही है.नागपुर शहर यह देश के मध्य स्थित महत्वपूर्ण शहर है.यहाँ हो रही शिवमहापुराण कथा दिघोरी टोल नाके के पास के प्रांगण में संपन्न होगी. राजस्थान के कोटा में भारत सरकार के लोकसभा सदन के अध्यक्ष ओम बिड़ला के यजमानत्व में शिवमहापुराण का समापन गुरुवार को हुआ. जिसमें ओम बिड़ला ने शिव महापुराण के श्रोताओं को साधुवाद दिया. नागपुर शहर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी श्रीगणेश टेकड़ी, दिघोरी स्थित श्री शिवमहापुराण कथा में उपस्थिति दर्ज कराये ,तो यह संतरानगरी का सौभाग्य होगा.नागपुर की सडकों को श्री शिवमहापुराण कथा प्रारम्भ से पूर्व व्यवस्थित बनाना जरुरी है.देशभर में हो रही श्रीशिवमहापुराण कथाओं में दस से बारह लाख श्रोताओं की उपस्थिति रहती है.नागपुर शहर की कई सड़कों को परिवहन के लिए उपयुक्त बनाने के लिए उनमें सुधार किया जाना चाहिए।नागपुर जैसे शहर में जहाँ बड़ा आयोजन होगा.यहाँ के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क और परिवहन विभाग से सम्बंधित है.अत: नागपुर की तरफ भारत सरकार का ध्यानाकर्षण जरूरी है। गुरुवार को कथा समापन के बाद शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रोताओं को नागपुर शहर में 17 से 21 अक्टूबर तक शिवमहापुराण कथा होने की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी.
.jpeg)