कन्हान में ईद मिलादुन्नबी का जलसा निकला गया
• शाफिक शेख •कन्हान :- सुन्नी मस्जिद में ईद ए मिलाद पर को सुबह 8:00 बजे ईद मिलादुन्नबी का जलसा निकला गया. मोहम्मद पैगंबर रसूलुल्लाह के विलादत मौके पर विशाल जुलूस का आयोजन किया गया. जिसमें यह जुलूस मस्जिद के निकट से निकलकर पटेल नगर शिवाजी नगर अंबेडकर चौक धर्मराज स्कूल धन्यवाद गेट तक निकल गया. जहां नगर के राजनीतिक संगठनों ने जुलूस का जगह-जगह भव्य स्वागत किया. जुलूस में अलग-अलग जगह स्टॉल लगाए गए जहां जुलूस में चलने वालों को मिठाइयां बांटी गई तथा ईद मिलादुन्नबी के जलसे का फूलों से स्वागत किया गया. तथा उन्हें ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई. जुलूस में मस्जिद के धर्मगुरु हिदायत अली, मौलाना जैनुल आबिदीन, अध्यक्ष लतीफ शेख, अकरम कुरैशी, शफीक भाई पत्रकार, फिरोज मोहम्मद, फिरोज खान शाहिद खान रशीद पठान, इसराइल शेख, अजीम भाई, शादाब कुरेशी, गौस मोहम्मद, जाकिर भाई, एहतेशाम सैयद, चांद ट्रेलर, अजहर सिद्दीकी, सोनू खान, सारिक शेख सैयद अकबर वहीद भाई इसराइल खान, शाहिद आने को नागरिक उपस्थित थे. दोपहर 1:00 बजे करीब जलसे की वापसी मस्जिद में हुई जहां पर सभी लोगों को खाना खिलाया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया.
