7 अक्टूबर को सेठ केसरीमल पोरवाल स्मृति दिवस
--------------------------------------------------
• सौमित्र नंदी • कामठी :- सेठ केसरीमल पोरवाल कॉलेज में शनिवार 7 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे स्व. सेठ केसरीमल पोरवाल पुण्यतिथि समारोह आयोजित होने जा रहा है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कामठी - मौदा विधानसभा क्षेत्र विधायक टेकचंद सावरकर करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रुप में नागपुर की पूर्व महापौर श्रीमती कल्पनाताई पांडे उपस्थित रहेंगी.
मुख्य समारोह के पश्चात राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है. वाद- विवाद स्पर्धा का विषय है, "इस सदन कि राय में , "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में रोजगार के अवसर प्रदान करने की अपार संभावनाएं है" इस प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.
इस अवसर पर शिक्षण प्रसारक मंडल, कामठी के अध्यक्ष सुनील कुमार पोरवाल, प्राचार्य डॉ. विनय चौव्हाण, कार्यक्रम की संयोजक उप प्राचार्या प्रा. डॉ. आर. ए. तिवारी, उप प्राचार्य डॉ. मनीष चक्रवर्ती तथा एस.पी.एम. के पदाधिकारी, प्राध्यापक गण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहेंगे. अन्य कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने बड़ी संख्या में इस वाद- विवाद प्रतिस्पर्धा में सहभागी होने का आव्हान कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. विनय चौव्हाण एवं संयोजक प्रा. डॉ. आर. ए. तिवारी ने किया है.
