एड.सुलेखाताई कुंभारे रिपब्लिकन योद्धा के रूप में सम्मानित
--------------------------------------------------
• सौमित्र नंदी • कामठी :- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना 3 अक्टूबर, 1957 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर और उनके सपने को साकार करने के उद्देश्य से की गई थी. उन्होंने 1946 और 1952 और 1957 में हुए चुनावों में चुनाव लड़ा. इस पार्टी की ओर से उन्होंने संघर्ष करके सफलता भी हासिल की थी, लेकिन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण से पहले उन्होंने प्रगतिशील सामाजिक तत्वों को समायोजित करने और राजनीतिक शक्ति हासिल करने के लिए अपनी पार्टी बनाने की इच्छा व्यक्त की थी, इसलिए 3 अक्टूबर 1957 को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना की गई. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के 67वीं वर्षगांठ 3 अक्टूबर को प्रोग्रेसिव मूवमेंट कामठी द्वारा ड्रैगन पैलेस टेम्पल हॉल आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एड.सुलेखाताई कुंभारे को रिपब्लिकन योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिपब्लिकन नेता प्रो. जोगेंद्र कवाडे, भंते नागदीपंकर मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इस अवसर पर सत्कारमूर्ति एड. सुलेखाताई कुंभारे ने अपने विचार स्पष्ट करते हुए कहा कि भले ही उन्हें डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर का खून विरासत में नहीं मिला. परंतु उनके विचारों का उत्तराधिकारी होने का गर्व है. अतिथि प्रो. जोगेन्द्र कवाडे एवं भंते नागदीपंकर ने वर्तमान स्थिति एवं गणतांत्रिक एकता पर मौलिक विचार प्रस्तुत किये.
इस मौके पर प्रोग्रेसिव मूवमेंट के मुख्य संयोजक राजेश गजभिये, प्रमोद खोब्रागडे, पूर्व नगरसेवक अविनाश ऊकेश, बारिएम शहराध्यक्ष दिपंकर गणवीर, उदास बन्सोड, कोमल लेंढारे, पूर्व नगरसेवक विकास रंगारी, गीतेश सुखदेवे, नारायण नितनवरे, मनोहर गणवीर, आनंद गेडाम, आशिष मेश्राम, सुमित गेडाम, राजन मेश्राम, मंगेश खांडेकर, अनुभव पाटील, मनीष डोंगरे, अंकुश मेश्राम, हरीश गिरी, डोंगरे आदि उपस्थित रहे .कार्यक्रम का संचालन विकास रंगारी एवं आभार प्रदर्शन प्रमोद खोब्रागडे ने व्यक्त किया.
