इतवारी बाज़ारों में श्राद्ध पर्व पर लौटने लगी रौनक
- सराफा, किराना तेल, अनाज बाजार हो रहे गुलजार
नागपुर.(आनन्दमनोहर जोशी)
गत दो वर्षों की तुलना में श्राद्ध पक्ष के प्रति श्रद्धा का भाव बाज़ारों में देखने को मिल रहा है.आज से तीन वर्षों पूर्व कोरोना के दौरान अनेक नागरिकों के परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा.पिछले दो वर्षों में परिवार द्वारा दिवंगत सदस्यों द्वारा ठीक से श्राद्ध भी नहीं किये जा. सके.जिसका प्रमुख कारण सेनेटाइज़र मास्क और एक दूसरे से दूरी रखने के साथ खानपान से परहेज भी था. इस वर्ष अपने चहेते दिवंगतों के प्रति आस्था भी दिखाई दे रही है .श्राद्ध मनाने के लिए जरुरी अनाज,किराना,तेल,घी, मिष्ठान्न ,दान करने के लिए दिए जानेवाले वस्त्र,गमछा,छतरी की ग्राहकी बाजार में दिख रही है.साथ ही अनेक श्रद्धालु अपने प्रियजनों की पुण्य तिथि पर सोना, चाँदी और अन्य वस्तुएँ का दान दिवंगत के तिथि पर कर रहे है.इसके साथ साथ बर्तन,फलों और फूल की दुकान के साथ पूजा सामग्री की खरीदारी श्राद्ध पक्ष पर हो रही है.शहर, इतवारी के धारस्कर रोड, सिटी पोस्ट ऑफिस, गांधीबाग, शहीद चौक, तांगा स्टैंड, महल, अनाज बाजार, सीताबर्डी, पुराना भंडारा रोड, सराफा बाजार, हंसपुरी, मस्कासाथ के बाज़ारों में ग्राहकी उमड़ रही है.मिष्ठान्न दुकानों में शुगर-फ्री मिठाई,नमकीन सेव,बूंदी की भी मांग है.

