महात्मा गांधी वस्तु संग्रहित की प्रदर्शनी को मिला प्रतिसाद
-------------------------------------------------
• सौमित्र नंदी • कामठी :- कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाला बहादुर शास्त्री के जंयती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनके छायाचित्रों पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नाना गावंडे एवं पदवीधर विधायक अभिजीत वंजारी के प्रमुख उपस्थिति में माल्यार्पण कर सामुहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
जयंती के उपलक्ष में हर साल की तरह इस वर्ष भी कामठी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रब्बानी क्लब के अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहफ़ाज अहमद ठेकेदार द्वारा संग्रह किये गए रविवार को कांग्रेस कमेटी के सहयोग से राजीव गांधी भवन में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नागरिको तथा विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवनी संदर्भ जानकारी हेतु प्रदर्शनी का किया गया. प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी, उनकी उपलब्धियों तथा भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान को दिखाया गया. प्रर्दशन को विद्यार्थीयों के साथ महिलाओं का अच्छा प्रतिसाद मिला.
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अबदुल शकूर नागाणी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रसन्ना (राजा) तिड़के, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि व नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शाहजहां सफ़ाअत अंसारी सहित नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल बरबटे, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद उर्फ गुड्डू मानवटकर, पूर्व अध्यक्ष नीरज यादव, कामठी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश दुबे, कामठी तालुका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना कंभाले, नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालयीन महासचिव लक्ष्मन संगेवार, नागपुर जिला युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव नितेश यादव, प्रमोद गेडाम, शंकर वाडीभस्मे, राजकुमार भगत, फारूक कुरेशी महासचिव अल्पसंख्यक महाराष्ट्र प्रदेश, सोमेश जेटली, विक्की सिंघानिया, तौसीफ खान, मोहसिन अंसारी, नगर परिषद के पूर्व सदस्य उबेद अफरोज, प्रमोद गेडाम, शाकीब भाई, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुरैया बानो, शाहीन शेख, अर्चना ओमकार, परवीन बानो, नजमा बेगम, विद्या बप्पया, हसीना बानो, तायरा बेगम, शमसून बाजी, राजमणि तालेवार, रुक्मणि ताई, रुक्मणि फर्नांडिस, शशिकला देशमुख और कांग्रेस के नगर सेवक, कांग्रेस के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. के अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित थे.
